होम राज्य मुख्यमंत्री धामी ने 215 पुलिस अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री धामी ने 215 पुलिस अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

0
119

देहरादून, 31 दिसंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय के मुख्य सेवक सदन में 215 नवनियुक्त पुलिस अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें 104 उप-निरीक्षक, 88 गुल्मनायक (पीएसी) और 23 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी शामिल हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि परीक्षा उत्तीर्ण करना केवल शुरुआत है, अब असली जिम्मेदारी राज्य की कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा, आपदा प्रबंधन और अग्निशमन सेवाओं को मजबूत करने की है।

उन्होंने उत्तराखंड की भौगोलिक संवेदनशीलता, अंतरराष्ट्रीय सीमाओं, चारधाम व कांवड़ यात्रा, नशा, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर पुलिस की अहम भूमिका पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री के ‘स्मार्ट पुलिस’ विजन का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस को आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएँ प्रदान कर रही है।

महिला अपराधों के निस्तारण में उत्तराखंड की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है। साथ ही, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर बीते चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

hi_INहिन्दी