होम राज्य कर्तव्य पथ पर उप्र का परचम लहराएंगे 42 चयनित ग्राम प्रधान

कर्तव्य पथ पर उप्र का परचम लहराएंगे 42 चयनित ग्राम प्रधान

0
102

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश के ग्राम प्रधान होंगे विशेष अतिथि

लखनऊ, 13 जनवरी (हि.स.)। आगामी 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह में उत्तर प्रदेश का भी परचम लहराएगा। प्रदेश स्तर पर चयनित 42 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया है। ये प्रधान अपने जीवनसाथी व अभिभावकों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह जानकारी प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को जारी बयान में दी।

पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रदेश से 42 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को उनके जीवनसाथी अथवा अभिभावकों के साथ राष्ट्रीय परेड में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश से कुल 93 प्रतिभागी इस राष्ट्रीय आयोजन में सहभागिता करेंगे।

पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि गांवों की मेहनत, पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनभागीदारी को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिलना पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है। यह आमंत्रण उन पंचायत प्रतिनिधियों के समर्पण का परिणाम है, जिन्होंने विकास को जन-आंदोलन बनाया। यह सम्मान प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों को और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

hi_INहिन्दी