होम राज्य अब ‘जन भवन‘ के नाम से जाना जाएगा उत्तर प्रदेश का ‘राजभवन‘

अब ‘जन भवन‘ के नाम से जाना जाएगा उत्तर प्रदेश का ‘राजभवन‘

0
214

लखनऊ, 21 जनवरी (हि.स.)। गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा राज्यपाल के आधिकारिक आवासों के नामकरण के मानकीकरण के संबंध में निर्गत निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के आधिकारिक आवास का नाम परिवर्तन किया है।

पूर्व में उत्तर प्रदेश के ‘राज भवन‘ के नाम से ज्ञात राज्यपाल के आधिकारिक आवास को अब “जन भवन” नाम दिया गया है। उक्त निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का आधिकारिक आवास तत्काल प्रभाव से समस्त शासकीय एवं वैधानिक प्रयोजनों के लिए ‘जन भवन‘ के नाम से अभिहित एवं संबोधित किया जाएगा। यह जानकारी राज्यपाल के सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार की ओर से बुधवार को दी गई है।

#‘जन_ भवन‘ #उत्तर_ प्रदेश ‘#राजभवन‘

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

hi_INहिन्दी