Home देश भारत में गो माता और हिंदू धर्म दोनो खतरें में – बाबा...

भारत में गो माता और हिंदू धर्म दोनो खतरें में – बाबा रामदेव

0
72

कोटा, 25 जनवरी (हि.स.)। पतंजली पीठ के संस्थापक योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि वर्तमान में भारत में गो माता एवं हिदू धर्म दोनों खतरे में हैं। सनातन धर्म की मर्यादायें टूटने पर धर्म विरोधी ताकतों के साथ स्वयं हिंदू समाज भी जिम्मेदार है। रामदेव रविवार को निजी विमान से झालावाड की हवाई पट्टी पर पहंुचे। वहां से वे सीधा रामगंजमंडी में बागेश्वरधाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की श्रीराम कथा एवं गो महोत्सव में शामिल हुये।

उन्होने उपस्थित लाखों श्रद्धालुओं से कहा कि दुर्भाग्य से कत्लखानों में गोवंश के जाने से पूरे हिन्दुस्तान पर गो हत्या का पाप लग रहा है। गो वंश के बचाव के लिये प्रत्येक हिंदू परिवार को कम से कम एक गाय का पालन करना होगा। साथ ही, राज्य सरकार चारागाह भूमि पर बढते जा रहे अतिक्रमणों को रोककर उसे गायों के लिये सुरक्षित बनाये। रामदेव ने शंकराचार्य के विवादित बयान पर कहा कि साधु-संत गो रक्षा एवं संरक्षण के लिये कानून बनाने की बात कर रहे हैं लेकिन गो रक्षा सिर्फ नारे लगाने मात्र से नहीं हो सकती। इस समय देश में लगभग 15 करोड़ गो वंश कत्लखानों में जा रहा है। इस पर रोक लगाने के लिये सरकार गोचर भूमि को भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त करे। उन्होंने बताया कि पतंजली के अभियान से लगभग 1 लाख गो वंश की रक्षा हो सकी है। उन्होंने बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के गो महोत्सव को जनजागृति के लिये महत्वपूर्ण बताते हुये सनातन धर्म को एकजुट बनाने के लिये उनके प्रयासों की सराहना की।

#भारत #गोमाता #हिंदूधर्म #बाबारामदेव #बागेश्वरधाम #आचार्य_ धीरेंद्र_ शास्त्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

en_USEnglish