होम राज्य संभल में बुलडोजर का खौफ,अवैध कब्जेदारों ने मकानों पर चलाया हथौड़ा

संभल में बुलडोजर का खौफ,अवैध कब्जेदारों ने मकानों पर चलाया हथौड़ा

0
105

संभल, 11 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जनपद संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में सरकारी खाद के गड्ढे की भूमि पर अवैध रूप से बने आठ मकानों के अवैध कब्जाधारियों ने बुलडोजर की कार्रवाई के डर से खुद ही अपने निर्माण तोड़ने शुरू कर दिए हैं।

मामला जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र की नगर पंचायत सिरसी के मोहल्ला शर्की कर्बला रोड का है। राजस्व प्रशासन की टीम ने इन मकानों की पैमाइश कर चिन्हांकन किया था, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। इससे पहले, गांव राया बुजुर्ग में तालाब की भूमि पर बने तीन मकानों को राजस्व प्रशासन ने बुलडोजर से गिराया था।

प्रशासन द्वारा 12 जनवरी को संभावित बुलडोजर कार्रवाई के डर से लोगों ने मजदूर लगाकर अवैध निर्माण हटाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को हल्का लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार, लेखपाल नितिन शर्मा और नायब तहसीलदार बबलू कुमार ने शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंचकर पैमाइश की थी।

इस विषय में जानकारी देते हुए तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार काे बताया कि कुछ लोगों ने सरकारी खाद के गड्ढे की भूमि पर मकान बना लिए हैं, जिसके लिए उनके न्यायालय से धारा 67 के अंतर्गत आदेश पारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोग खुद कब्जा हटा रहे हैं, तो यह अच्छी बात है और प्रशासन को कार्रवाई नहीं करनी पड़ेगी।

अवैध निर्माण करने वालों में अय्यूब हसन पुत्र जाहिद हुसैन (200 वर्गमीटर), कामिल पुत्र आकिल (50 वर्गमीटर), मौ. हसन पुत्र रजी हसन (70 वर्गमीटर), चांद पत्नी छिम्मन (110 वर्गमीटर), असकरी पुत्र रजी हसन (130 वर्गमीटर), अली हसन पुत्र रजी हसन (100 वर्गमीटर) और जुल्फेकार पुत्र इफ्तेकार (90 वर्गमीटर) शामिल हैं। रहबर पुत्र रजी हसन का 100 वर्गमीटर भूमि पर बना मकान जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर 3 मार्च 2023 को कुर्क किया गया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

hi_INहिन्दी