आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अयोध्या में किए श्रीरामलला के दर्शन

Date:

अयोध्या, 28 दिसंबर (हि.स.)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में चल रहे वैदिक अनुष्ठानों में भाग लिया और विधि-विधान के साथ भगवान श्रीरामलला का पूजन किया।

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि अयोध्या आना उनके लिए एक अलौकिक और आध्यात्मिक अनुभव है। उन्होंने बताया कि श्रीराम के मूल्य और आदर्श सभी के लिए हमेशा प्रेरणास्पद हैं और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर संपूर्ण राष्ट्र की आस्था और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया। उन्होंने मंदिर की भव्यता, अद्वितीय शिल्पकला और उत्कृष्ट वास्तुकला की सराहना की। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह 22 जनवरी 2024 को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आए थे और आज पुनः दर्शन कर स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।

चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वे चाहते हैं कि भगवान श्रीराम उनका हमेशा मार्गदर्शन करें और उन्हें हमेशा प्रेरित करते रहें।

इससे पहले अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी स्वागत में उपस्थित रहे।————

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

सदस्यता लें

spot_imgspot_img

लोकप्रिय

इस तरह और भी
संबंधित

सामाजिक ताने बाने को नष्ट भ्रष्ट कर रही वेब सीरीज

बालमुकुंद ओझा आजकल वेब सीरीज की चर्चा ज्यादा हो...

बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई

तीन की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख लखनऊ, 23 फ़रवरी...

वेद और बुद्ध के बीच संवाद की परंपरा

दीपक कुमार द्विवेदी पश्चिम, क्रिश्चियनिटी और वामपंथी बौद्धिक प्रवृत्तियों में...

अमेरिकी शुल्क में बदलाव के असर पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी

केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की निर्मला सीतारमण...