Home Uncategorized इतिहास के पन्नों में 22 जनवरी : इंडियन एयरलाइंस विमान हादसा, 61...

इतिहास के पन्नों में 22 जनवरी : इंडियन एयरलाइंस विमान हादसा, 61 यात्रियों की गई जान

0
79

22 जनवरी 1993 को भारत के विमानन इतिहास में एक बेहद दुखद घटना दर्ज हुई। इंडियन एयरलाइंस का एक यात्री विमान महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 61 यात्रियों की मौत हो गई। यह विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हुआ था। बताया जाता है कि खराब मौसम और तकनीकी कारणों के चलते विमान रनवे से फिसल गया और उसमें आग लग गई!इससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ।

इस हादसे ने देशभर में शोक की लहर दौड़ा दी थी। पीड़ित परिवारों के लिए यह अपूरणीय क्षति थी। घटना के बाद विमानन सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे और जांच के आदेश दिए गए। इस दुर्घटना ने भारतीय विमानन क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को और सख्त करने की जरूरत को उजागर किया। औरंगाबाद विमान हादसा आज भी देश के सबसे दर्दनाक विमान हादसों में गिना जाता है, जिसे भारतीय इतिहास कभी नहीं भूल सकता।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1517 – तुर्की (तुर्किये) ने काहिरा पर कब्जा किया।

1673 – न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत ।

1760 – वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।

1837 – दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोग मरे।

1905 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी जिसमें 500 से ज्यादा लोग मरे।

1924 – रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।

1963 – देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।

1970 – बोइंग 747 का न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।

1981 – रोनाल्ड रीगन का सं.रा. अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।

1993 – इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद मे दुर्घटनाग्रस्त, 61 यात्रियों की मौत।

1996 – कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।

1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर मोनिका लेविंस्की ने अवैध शारीरिक संबंध स्थापित करने का आरोप लगाया।

2002 – फिलिस्तीनी शहर तुल्कोरम पर इस्रायल का कब्ज़ा।

2002 – अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए टोकियो में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की बैठक में 3.5 अरब डॉलर की मदद की घोषणा।

2006 – श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने विद्रोही संगठन लिट्टे से बातचीत की पेशकश की।

2006 – इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।2008 – राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।

2008 – पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में लाक्या क़िले पर आतंकवादियों के हमले में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गये।

2009 – फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर का ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ।

2009 – सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी आधार वाली तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंजूरी दी।

2015 – उक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की मौत।

जन्म

1824 – अजीजन बाई – पेशे से नर्तकी थीं जो देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण थीं।

1892 – ठाकुर रोशन सिंह – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक।

1906 – जयंतीलाल छोटेलाल शाह – भारत के 12वें मुख्य न्यायाधीश थे।

1909 – यू. थांट – बर्मा के राजनयिक तथा संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव थे।

1934 – विजय आनन्द – अभिनेता

1949 – माणिक सरकार- राजनीतिज्ञ एवं त्रिपुरा के 9वें मुख्यमंत्री।

1966 – केसिनेनी श्रीनिवास – भारत की सत्रहवीं लोकसभा में सांसद हैं।

1972 – नम्रता शिरोडकर, भारतीय अभिनेत्री।

1976 – टी. एम. कृष्णा – कर्नाटक संगीत शैली के प्रसिद्ध गायक तथा मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति।

1977 – तरुण राम फुकन, असम के सामाजिक कार्यकर्ता।

निधन

1666 – शाहजहां – भारत का मुगल सम्राट।

1901 – महारानी विक्टोरिया – इंग्लैंड।

2010 – कोमोडोर बबरूभान यादव – भारतीय नौसेना में सैन्य अधिकारी थे, जिन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध, 1971 में अपने शौर्य का प्रदर्शन किया था।

2014 – ए. नागेश्वर राव – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तेलुगु फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता।

2021 – नरेंद्र चंचल – भारत के प्रसिद्ध गायकों में से एक थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

en_USEnglish