Home विदेश मचाडो ने कहा-वेनेजुएला का नेतृत्व संभालने के लिए गोंजालेज भी बेहतर विकल्प

मचाडो ने कहा-वेनेजुएला का नेतृत्व संभालने के लिए गोंजालेज भी बेहतर विकल्प

0
84

काराकस (वेनेजुएला), 07 जनवरी (हि.स.)। वेनेजुएला के राजनीतिक भविष्य के बारे में उठ रहे सवालों के बीच विपक्षी गठबंधन की प्रमुख नेता मारिया कोरिना मचाडो ने कहा कि अमेरिका ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार और सत्ता से बाहर कर 2024 के जनादेश का सम्मान किया है। उन्होंने इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार जताते हुए कहा कि देश का नेतृत्व संभालने के लिए सेवानिवृत्त राजनयिक एडमंडो गोंजालेज भी बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

सीबीएस की रिपोर्ट के अनुसार, किसी अज्ञात जगह पर रह रहीं मचाडो ने कहा कि 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में सरकार ने उन्हें मादुरो के खिलाफ चुनाव लड़ने से रोक दिया। तब उनकी जगह गोंजालेज ने ली। मादुरो सरकार पर वोटों की गिनती में धांधली का आरोप लगने के बाद अमेरिका और अन्य सरकारों ने गोंजालेज को विजेता के रूप में मान्यता दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश के लोगों की सेवा करने के लिए तैयार है। अगर राष्ट्रपति चुनाव होता है तो वह भी मैदान में होंगी। उल्लेखनीय है कि इस मादुरो की करीबी डेल्सी रोड्रिगेज वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं। मचाडो ने कहा कि रोड्रिगेज पर देश भरोसा नहीं करता।

यहां यह साफ करना जरूरी है कि ट्रंप को इस बात पर भरोसा नहीं कि मचाडो देश का नेतृत्व संभाल पाएंगी। ट्रंप कह चुके हैं कि वह अच्छी महिला हैं पर देश का नेतृत्व कर पाएंगी, इसमें उन्हें संदेह है। बावजूद इसके मचाडो ने ट्रंप की टिप्पणी के जवाब में कहा कि वह ड्रग्स के आरोपों में मादुरो को पकड़ने और गिरफ्तार करने के ट्रंप के फैसले के लिए उनकी आभारी हैं। मचाडो ने कहा कि कुछ सप्ताह पहले लोग कहते थे कि मादुरो को अपदस्थ करना नामुमकिन है। मगर ट्रंप ने वह कर दिखाया। यह बहुत बड़ी बात है। यह वेनेजुएला में लोकतंत्र को बहाल करने की दिशा में बड़ा कदम है।

उल्लेखनीय है, मचाडो वेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता और लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता हैं। हाल ही में उन्हें वैश्विक स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है। उन्हें यह सम्मान वेनेजुएला में तानाशाही के खिलाफ संघर्ष और लोकतंत्र की बहाली के लिए उनके अथक प्रयासों के लिए दिया गया है। अमेरिकी कार्रवाई के बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हटाए जाने के बाद मचाडो ने जल्द ही वेनेजुएला लौटने की घोषणा की है। वह वर्तमान में सुरक्षा कारणों से अज्ञात स्थान पर हैं। नोबेल के अलावा उन्हें 2024 में ‘वाक्लाव हवेल मानवाधिकार पुरस्कार’ और ‘सखारोव पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। जल्द ही उनकी किताब “द फ्रीडम मेनिफेस्टो” छपने वाली है। मचाडो ‘वेंते वेनेजुएला’ पार्टी की संस्थापक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

en_USEnglish