Site icon Likhadi

यूपी दिवस पर लोक कलाओं एवं प्राचीन वाद्ययंत्रों की होंगी प्रस्तुतियाँ

लखनऊ,22 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर प्रदेश की विकास यात्रा की झलक के साथ गीत और संगीत के सुरों की सरिता भी बहेगी। इसके लिए संस्कृृति विभाग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए गांव से लेकर मण्डल स्तर तक सांस्कृतिक प्रतियोगिता में चयनित कलाकारों द्वारा प्रदेश की विभिन्न लोक कलाओं के साथ ही प्राचीन वाद्य यंत्रों को प्रदर्शित किया जायेगा। इस प्रकार विलुप्त हो रही लोक जीवन में रची-बसी गीत, संगीत, नृत्य, नाटक के साथ ही संगीत के विभिन्न घरानों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को दी। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात ने बताया कि संस्कृति उत्सव 2025-26 के माध्यम से प्रदेश की लोक एवं शास्त्रीय कलाओं को सशक्त मंच प्रदान किया गया है।

Exit mobile version